Showing posts with label विचार. Show all posts
Showing posts with label विचार. Show all posts

Wednesday, September 24, 2008

पहचान

जाने क्यूँ कुछ लोग अन्ज्जाने से लगते है,
होते है पास फिर भी बेगाने से लगते है;
दुश्मन है तू कोई नही कहता ,
दोस्त भी आजमाने लगते है.
अकेलऐ है सब कोई नही समझता ,
काफिले के ख्वाब सज्जाने पड़ते है;
अर्जुन को कोई द्रोणाचार्य नही मिलता ,
मिटटी के गुरु रोज बनने पड़ते है.
जबान भी काम नही आती अपनी,
आंखों से संवाद चुराने पड़ते है;
जीतना चाहता है हर कोई ये ज़ंग,
जीत के आसूं छुपाने पड़ते है.
जिंदगी पूछती तेरी औकात क्या,
दोस्तों के नाम गिनने पड़ते है;
माँ-बाप का सहारा था मुझको वरना ,
अजन्मो को भी प्रमाण बनाने पड़ते है.
शुरू कहा कब ख़तम कोई नही जाने,
हर एक को कुछ किरदार निभाने पड़ते है;
खुशी के साथ विदा हो इस जग से ,
गम्मो के बोओझ पूरे रस्ते उठाने पड़ते है .
कहते है शायद कोई पगला गया है,
अपने से ये विचार सबको बेगाने से लगते है;